Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हसीनाबाद चौकी प्रभारी ने बांटे स्कूल बैग:प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को मिली...

हसीनाबाद चौकी प्रभारी ने बांटे स्कूल बैग:प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को मिली स्टेशनरी और मिठाइयां

#बस्ती_न्यूज

पैकोलिया थाना क्षेत्र की हसीनाबाद पुलिस चौकी के प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने प्राथमिक विद्यालय बड़ेरिया कुंवर के बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी और मिठाइयां वितरित कीं। इस दौरान उनकी पत्नी संयोगिता भी मौजूद रहीं। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने उपहार पाकर खुशी जताई। चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कालिंदी, सहायक अध्यापक अशोक कुमार वर्मा, आकांक्षा सिंह, श्रीरामपाल, चंद्रिका प्रसाद और किरण शुक्ला उपस्थित थे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बड़ेरिया कुंवर के प्रधान घनश्याम वर्मा, देबया बक्स पाण्डेय के प्रधान मनोज कुमार, दिवाकरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान चंद्रप्रकाश गौतम, पुरैनाखास के प्रधान सलीम अंसारी, पीएम श्री पुरैनाखास के प्रधानाचार्य शोभाराम वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ हरैया के अध्यक्ष रामसागर वर्मा और सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यराम वर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार और उनकी पत्नी संयोगिता की इस पहल की सराहना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments