पकड़ी रम्हौली के नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को एक स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कुल 50 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच और मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में मुख्य रूप से मौसमी बीमारियों, बुखार, सर्दी-खांसी, फंगल संक्रमण और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीज पहुंचे। उन्हें उनकी बीमारी के अनुसार उपचार और दवाएं दी गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारी मदन चौरसिया ने बताया कि सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि बीमारी के लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें और समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं। लैब टेक्नीशियन आश्रुति वर्मा ने मरीजों की आवश्यक जांच में सहयोग दिया। एएनएम विजय लक्ष्मी तिवारी, हेल्थ विजिटर मीरा देवी, वार्ड बॉय व्यास यादव और स्वीपर जानकी पासवान ने भी शिविर के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आश्रुति वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं और इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पकड़ी रम्हौली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित:50 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार और परामर्श
RELATED ARTICLES












