HomeHealth & Fitnessजम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का कहर, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन,...

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का कहर, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा अस्थायी रूप से बंद

  • डोडा के ठाठरी में अचानक आई बाढ़, घरों-दुकानों और वाहनों को नुकसान

जम्मू-कश्मीर l में लगातार हो रही बारिश का असर कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। खराब मौसम के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर कुछ स्थानों पर चट्टानें खिसक गईं, जिसके चलते एहतियात के तौर पर बैटरी कार सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। मौसम विभाग ने पहले ही जम्मू संभाग में हल्की से भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी।

बुधवार शाम जम्मू में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ काले बादल छा गए और उसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। कटरा से लेकर श्री माता वैष्णो देवी भवन तक भी तेज बारिश और हवाओं का असर देखा गया, जिससे यात्रा मार्ग के कुछ हिस्सों में चट्टानें खिसकने की घटनाएं सामने आईं।

वहीं, डोडा जिले के ठाठरी क्षेत्र में मंगलवार को भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ ने ऊपरी इलाकों में तबाही मचा दी। बाढ़ के तेज बहाव से कई मकानों, दुकानों और वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा। प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखते हुए लोगों से मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments