Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हिंदू रक्षा दल संयोजक मनीष पांडे घर में नजरबंद:ओवैसी के कार्यक्रम के...

हिंदू रक्षा दल संयोजक मनीष पांडे घर में नजरबंद:ओवैसी के कार्यक्रम के विरोध की चेतावनी के बाद पुलिस की कार्रवाई


हिंदू रक्षा दल के संयोजक मनीष पांडे और उनके समर्थकों को बहराइच के नवाबगंज स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के प्रस्तावित कार्यक्रम के विरोध की चेतावनी के बाद की गई। असदुद्दीन ओवैसी का कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र मटेरा के शंकरपुर चौराहा पर आयोजित होना है। पुलिस प्रशासन ने ओवैसी के जिला आगमन और कार्यक्रम के विरोध की चेतावनी के मद्देनजर अलर्ट जारी किया था। मनीष पांडे को उनके पैतृक आवास, नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भक्तापुर गुलहरिया के मजरा गुलहरिया में नजरबंद किया गया। नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव पुलिस बल के साथ उनके आवास पर मौजूद रहे। मनीष पांडे के साथ संगठन के जिलाध्यक्ष युवराज अमन, उपाध्यक्ष देशराज वर्मा, सुमित पटेल, अनिल कश्यप, हिमांशु शर्मा, राजकुमार जायसवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी और समर्थक भी नजरबंद किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments