नानपारा सीएचसी में पहली बार कुल्हे के पार्टियल ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन किया गया। सीएचसी करीब पांच दशकों में इस तरह की सर्जरी पहली बार सफलतापूर्वक किया गया है। सीएचसी में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने खैरीघाट निवासी 65 वर्षीय जयदेवी के कुल्हे का पार्टियल ट्रांसप्लांट किया। परिजनों ने बताया कि पिछले महीने जयदेवी घर के आंगन में गिर गई थीं, जिससे उनके कुल्हे में गंभीर चोट आ गई थी। इलाज के लिए परिजन उन्हें बहराइच के कई अस्पतालों और डॉक्टरों के पास लेकर गए, लेकिन कहीं भी ऑपरेशन नहीं हो सका। इसके बाद परिचित की सलाह पर उन्हें नानपारा सीएचसी लाया गया। यहां जांच के बाद डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने ऑपरेशन की सलाह देते हुए सफल सर्जरी का भरोसा दिलाया। परिजनों की सहमति के बाद डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को ऑपरेशन कर कुल्हे का पार्टियल ट्रांसप्लांट किया। सर्जरी सफल होने के बाद परिजनों ने राहत जताई और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया।
नानपारा सीएचसी में कुल्हे का ट्रांसप्लांट:गिरकर घायल बुजुर्ग महिला का किया सफल ऑपरेशन, कई डॉक्टरों ने खड़े कर दिए थे हाथ
RELATED ARTICLES












