महराजगंज जनपद के फरेन्दा ब्लॉक अंतर्गत महदेवा दूबे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्र के मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में मरीजों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किए गए। सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। मेले में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्साधिकारी डॉ. सी.बी. पाण्डेय ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। आरोग्य मेले के दौरान बुखार, सर्दी-जुकाम, कमजोरी, ब्लड प्रेशर और अन्य सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच की गई। चिकित्साधिकारी ने बताया कि दोपहर 12:35 बजे तक कुल 35 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। इस दौरान लोगों को साफ-सफाई, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव के गरीब और जरूरतमंद लोगों को घर के पास ही मुफ्त इलाज और परामर्श मिल जाता है, जिससे उन्हें काफी राहत मिलती है। मेले को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय रही। इस दौरान फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी, वार्ड ब्वॉय आलोक कुमार शुक्ल, एलटी ऋषिकेश गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। क्षेत्रीय लोगों ने इस पहल को जनहित में बेहद उपयोगी बताया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महदेवा दूबे में आरोग्य मेला, 35 मरीजों को मुफ्त इलाज:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिलीं जांच, दवाएं और परामर्श
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












