श्रावस्ती जनपद में जनगणना-2027 के पहले चरण ‘मकान सूचीकरण एवं आवास गणना’ का कार्य तीसरे दिन भी जारी रहा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय तथा भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के निर्देशानुसार यह अभियान 22 मई 2026 से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलेगा। जनगणना कर्मी सुबह सवेरे से घर-घर जाकर परिवारों, आवासों, उपलब्ध सुविधाओं और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित जानकारी एकत्र कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में नियुक्त प्रगणक और पर्यवेक्षक पूरी निष्ठा से अपना कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने आमजन से सही और पूर्ण जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रहेंगी और जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाएंगी। जनगणना कार्य में लगे परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने भी जनपदवासियों से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यदि लोग पहले से ही आवश्यक जानकारियां एकत्र कर लें, तो गणना प्रक्रिया और अधिक सरल हो जाती है। स्व-गणना का अर्थ है अपने परिवार और आवास से जुड़े प्रश्नों के सही उत्तर स्वयं उपलब्ध कराना। प्रशासन ने जनपदवासियों से जनगणना-2027 को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व मानते हुए इसमें सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि यह भारत की पहली व्यापक डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें टैब और मोबाइल आधारित डेटा संकलन किया जाएगा। नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा भी बीते 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक उपलब्ध कराई गई थी। अब जनगणना कर्मी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और आवास गणना जानकारी संकलित कर रहे हैं।
श्रावस्ती में मकान सूचीकरण, आवास गणना तीसरे दिन भी जारी:जनगणना-2027 के पहले चरण में सुबह से ही घर-घर पहुँच रहे हैं कर्मी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












