#बस्ती_न्यूज
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार सुबह 8 बजे डॉ. अंबेडकर मानव सेवा समिति, गोपालपुर ओरई द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में हजारों की संख्या में बाबासाहब के अनुयायियों ने भाग लिया। यह रैली गोपालपुर ओरई से शुरू होकर महादेवा और मुंडेरवा होते हुए बस्ती अस्पताल चौराहे के रास्ते ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंची। कैली स्थित बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। मार्ग में विभिन्न गांवों से भी अनुयायी रैली में शामिल होते गए। रैली का बोकनार, कुरियार, बरडाड़, मुंडेरवा, देवरिया और जिगिना सहित कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इन जगहों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। पूरे मार्ग में ‘जय भीम’ के नारे लगाए गए। इस अवसर पर महादेवा विधायक दूधराम, उदयभान, गिरजेश प्रधान, विकास गौतम और पवन राज सहित जिले के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, समानता और जागरूकता का संदेश प्रसारित होता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आंबेडकर जयंती पर विशाल रैली:हजारों अनुयायियों ने लिया हिस्सा, गोपालपुर ओरई से निकली रैली
RELATED ARTICLES












