Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मधवलिया रेंज परिसर में अम्बेडकर जयंती:वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

मधवलिया रेंज परिसर में अम्बेडकर जयंती:वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि


महराजगंज जनपद के मधवलिया रेंज परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार भास्कर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को प्रेरणादायक बताया। भास्कर ने कहा कि उनके विचारों को अपनाकर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर अभिषेक सिंह, वन दरोगा मो. कलाम, आशीष सिंह, नवीन उपाध्याय और राम अवध सहित अन्य कर्मचारियों ने भी अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन को संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments