बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती ग्राम सभा मिश्रौलिया में मनाई गई। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एक शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 10 बजे बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। उपस्थित लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार दीप प्रज्वलन किया गया और बौद्ध ध्वज फहराकर उन्हें सम्मान दिया गया। परिसर को फूलों से सजाया गया था। शोभायात्रा मिश्रौलिया से शुरू होकर बैठवलिया और शीतलापुर होते हुए वापस मिश्रौलिया में समाप्त हुई। इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. रतनलाल श्रीवास्तव, अंबरीश तिवारी, बोनी शेख, प्रधान प्रतिनिधि छबिलाल भारती, उमाशंकर पाल, बेचन पासवान, छोटेलाल पासवान और हरिलाल भारती ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि बाबा साहेब ने कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने और समानता स्थापित करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। अंत में समिति के सदस्यों ने उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया। इस आयोजन में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने सक्रिय भागीदारी की, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:मिश्रौलिया में शोभायात्रा निकाली, सर्वसमाज ने लिया भाग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












