Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में रसोई गैस की भारी किल्लत:तुलसीपुर एजेंसी पर सिलेंडर के लिए...

श्रावस्ती में रसोई गैस की भारी किल्लत:तुलसीपुर एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, आपूर्ति सीमित


श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक में रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है। इसके कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और तुलसीपुर स्थित भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उपभोक्ता सुबह तड़के से ही गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में लग जाते हैं। हालांकि, सीमित आपूर्ति के कारण कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस संकट का असर विशेष रूप से उन परिवारों पर पड़ रहा है, जहाँ शादी-ब्याह या अन्य घरेलू कार्यक्रम हैं। गैस की कमी के चलते लोगों को खाना बनाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी संचालक अजय वर्मा ने बताया कि रोजाना लगभग 100 सिलेंडर ही उपलब्ध हो पाते हैं, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या इससे कहीं अधिक है। इस कारण सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर उपभोक्ताओं गुड्डू, नौशाद, सुहेल,मोहम्मद रज़ा, इमरान, मसर्रत और पप्पू सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से गैस की आपूर्ति बढ़ाने और व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments