निचलौल क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग के चलते पेट्रोल पंपों पर इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंगलवार सुबह से ही कस्बे और आसपास के पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से ईंधन आपूर्ति में कमी और अनियमितता की आशंका के कारण लोग एहतियातन अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं। इस वजह से मांग अचानक बढ़ गई है और पंपों पर दबाव बढ़ गया है। किसान सुनील कुमार ने बताया कि खेती के इस मौसम में डीजल की जरूरत अधिक होती है, लेकिन लंबी लाइनों के कारण परेशानी बढ़ रही है। वहीं शिक्षक ज्ञानचंद ने कहा कि सुबह स्कूल जाते समय पेट्रोल भरवाने में काफी समय लग रहा है। स्थानीय निवासी गजेंद्र यादव के अनुसार, भीड़ के चलते पंपों के आसपास जाम जैसी स्थिति बन जाती है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ पंपों पर पुलिस की तैनाती भी की गई है। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। रुदरौली पेट्रोल पंप संचालक शत्रुघन कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पहले के मुकाबले कम हो रही है। कंपनियों से सीमित स्टॉक मिलने के कारण मांग और आपूर्ति के बीच असंतुलन पैदा हो गया है, जिससे कई बार ईंधन जल्दी खत्म हो जाता है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में पेट्रोल पंपों पर भीड़, घंटों इंतजार:ईंधन आपूर्ति में कमी की आशंका से बढ़ी मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












