श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। जगदीशपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में पति-पत्नी घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के विश्रामपुर निवासी सुनील अपनी पत्नी अर्चना के साथ बाइक से बहराइच दवा कराने जा रहे थे। इसी दौरान जगदीशपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। यह बाइक नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के बगही निवासी दो लोग चला रहे थे, जो गैस सिलेंडर लेकर इकौना की ओर जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओवरटेक के प्रयास में यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील और अर्चना सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को तुरंत एक निजी वाहन से इकौना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
श्रावस्ती में ओवरटेक के दौरान दो बाइकों की टक्कर:हादसे में पति-पत्नी घायल, अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












