Homeदेश (National)'मेरे साथ नहीं सोए तो बर्बाद कर दूंगी...', अब JP मॉर्गन की...

‘मेरे साथ नहीं सोए तो बर्बाद कर दूंगी…’, अब JP मॉर्गन की अधिकारी पर लगे आरोप

अब तक कई बार इस तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं जिनमें महिलाओं ने अपने ऑफिस में पुरुष सीनियर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। ऐसा ही एक मामला जेपी मॉर्गन चेस कंपनी में सामने आया है लेकिन यह मामला थोड़ा अलग है। इस कंपनी में एक पुरुष कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप महिला बॉस पर लगाया है। अमेरिका की प्रमुख बैंकिंग कंपनी जेपी मॉर्गन चेस की एक सीनियर महिला अधिकारी पर अपने पद और पावर का गलत इस्तेमाल कर एक भारतीय कर्मचारी के साथ यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। इस मामले में कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी है।

इस मामले में कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लोर्ना हजडिनी पर एक जूनियर कर्मचारी ने न्यूयॉर्क में मुकदमा दायर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान छिपाकर यह शिकायत दर्ज की है और खुद तो जोन डो के नाम से पहचान दी है। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है कि लोर्ना हजडिनी की उम्र 37 साल है और उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसका यौन शोषण किया, नस्लीय टिप्पणियां कीं और उसे ड्रग देकर जबरन संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें: यौन शोषण के आरोपों में घिरी लोर्ना हजडिनी कौन हैं? विवादों में जेपी मॉर्गन कंपनी

क्या है पूरा मामला?

लोर्ना हजडिनी पर जूनियर कर्मचारी ने आरोप लगाया कि 2024 में जब वह लोर्ना हजडिनी की टीम में काम करने लगा था तो वह उसे टच करती थी और गलत कमेंट करती थी और बाद में उसकी हरकतें बढ़ती ही गईं। शिकायत में बताया गया है कि लोर्ना हजडिनी ने पीड़ित को कई बार जबरदस्ती यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जबकि उसने मना किया था।

एक घटना का जिक्र करते हुए शिकायतकर्ता ने बताया है कि लोर्ना हजडिनी ने उसे गलत तरीके से छुआ और उसके बाद कहा कि तुमने कॉलेज में बास्केटबॉल खेला था। मुझे बास्केटबॉल खिलाड़ी बहुत पसंद हैं। ऐसे लोग मुझे बेचैन कर देते हैं। इसके बाद लोर्ना हजडिनी ने कर्मचारी को ड्रिंक पर बुलाया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। लोर्ना हजडिनी ने कर्मचारी से कहा कि अगर तुमने जल्द ही मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी। मैं तुम्हारी बॉस हूं।

ड्रग देकर किया सेक्स

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में लोर्ना हजडिनी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में ड्रग देकर सेक्स करना भी शामिल है। शिकायशिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने कथित तौर पर ड्रग का इस्तेमाल कर पीड़ित को बेहोशी की हालत में पहुंचाया और उसके बाद उसके साथ जबरदस्ती की। इसके अलावा, उसने नौकरी और प्रमोशन का दबाव बनाते हुए कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उसने संबंध बनाने से इनकार किया तो उसका करियर बर्बाद कर दिया जाएगा।

भारतीय मूल का उड़ाया मजाक

शिकायत में इस बात का भी जिक्र है कि लोर्ना हजडिनी पीड़ित पर नस्लीय टिप्पणियां भी करती थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित भारतीय मूल का है और उस पर नस्लीय टिप्पणियां की गईं। एक बार लोर्ना हजडिनी कर्मचारी के अपार्टमेंट में चली गई और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। कर्मचारी परेशान हो गया तो वह उसका मजाक उड़ाने लगी। इसके साथ ही उसकी पत्नी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि तुम्हारी दक्षिण एशियाई पत्नी तुम्हें वह नहीं दे सकती जो मैं दे सकती हूं।

यह भी पढ़ें: ‘हरदोई में छोटा फैंटा नहीं, मिरिंडा मिलेगा’, PM मोदी से क्यों बोले अखिलेश यादव?

कंपनी ने नहीं की कार्रवाई

इस मामले में शिकातकर्ता ने मई 2025 में कंपनी में शिकायत दी थी लेकिन कंपनी ने जांच में आरोपों को खारिज कर दिया था। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था कि जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिले। कर्मचारी ने अब कोर्ट में केस कर मुआवजे की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments