शुक्रवार को कोठीभार पुलिस की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने सिसवा में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत अहम कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति उन्हें जागरूक करना था। टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, 1090, 1076, 181, 112 और 1930 जैसे अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अभियान में महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल, कॉन्स्टेबल तेज प्रताप यादव, महिला कॉन्स्टेबल सुमन वर्मा और निशा कुमारी ने सक्रिय रूप से योगदान दिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में मिशन शक्ति का अहम कार्यक्रम आयोजित:कोठीभार पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर बताए, कुरीतियों के खिलाफ बढ़ाया जनजागरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












