बहराइच के शिवपुर ब्लॉक स्थित नकही ग्राम पंचायत में शुक्रवार शाम विधायक राम निवास वर्मा ने जन चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बरदहा बाजार-चंदेला संपर्क मार्ग के निर्माण का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जन चौपाल में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बरदहा बाजार से चंदेला संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क न होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक राम निवास वर्मा ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इसके बाद विधायक ने स्वयं बाइक से प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। विधायक ने बताया कि जन चौपाल का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अमन कुमार वर्मा, अनिल वर्मा, अनुपम वर्मा, नंद किशोर मिश्रा, अनुपम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
बहराइच में विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं:बरदहा-चंदेला सड़क निर्माण का दिया भरोसा, किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












