Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पासवान सेवानिवृत्त:थाना प्रभारी समेत स्टाफ ने धक्का...

बस्ती में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पासवान सेवानिवृत्त:थाना प्रभारी समेत स्टाफ ने धक्का देकर दी विदाई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत दुबौला चौकी प्रभारी तैनात उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पासवान के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें एक अनोखे और सम्मानजनक तरीके से विदाई दी गई। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें थाने के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्री पासवान की सेवा को सराहा। थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने श्री पासवान के लंबे, अनुशासित और निष्पक्ष सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश पासवान ने अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस विभाग की सेवा की। उनकी कार्यशैली ने सहकर्मियों के बीच विशेष पहचान बनाई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री पासवान को माल्यार्पण कर, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान वातावरण भावुक हो गया। विदाई का सबसे भावुक क्षण तब आया जब थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित थाने के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मान स्वरूप स्वयं श्री ओम प्रकाश पासवान की गाड़ी को धक्का देकर थाने से विदा किया। इस अनोखी परंपरा ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री ओम प्रकाश पासवान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय पारिवारिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। यह समारोह पुलिस विभाग में आपसी सम्मान, आत्मीयता और सहयोग की भावना का एक सुंदर उदाहरण बनकर यादगार रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments