महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में बुधवार शाम एक चार वर्षीय मासूम को सांप ने डस लिया। घटना के बाद बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बरगदही निवासी ऐनुल हक का चार वर्षीय पुत्र आसिफ बुधवार शाम लगभग छह बजे घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात सांप ने उसके पैर में काट लिया। बालक की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना देर किए आसिफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज रेफर कर दिया। फिलहाल, महराजगंज में उसका इलाज जारी है। बताया गया है कि आसिफ अपने माता-पिता की दो बेटियों के बीच इकलौता पुत्र है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में सांपों के खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भिटौली में चार वर्षीय मासूम को सांप ने डसा:बरगदही गांव में हुई घटना, बच्चे की हालत गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












