महराजगंज में परतावल ब्लॉक के बड़हरा बरईपार गांव में सोमवार को सफाई कार्य के दौरान एक सफाईकर्मी से मारपीट की गई। इस घटना में भिटौली थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी सफाईकर्मी इस्ताक अली गंभीर रूप से घायल हो गए। श्यामदेउरवा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस्ताक अली परतावल ब्लॉक में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को वे बड़हरा बरईपार गांव में साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उनसे रास्ते की दूसरी तरफ सफाई करने को कहा। इस्ताक ने बताया कि इतने बड़े गांव में एक ही दिन में पूरा काम करना संभव नहीं है। इस बात पर युवक आग बबूला हो गया और सफाईकर्मी को अपशब्द कहने लगा। विवाद बढ़ने पर सफाईकर्मी इस्ताक अली थोड़ी दूर स्थित एक दुकान पर जाकर बैठ गए और पानी पीने लगे। तभी वह युवक वहां पहुंचा और उनसे मारपीट कर दी। इस हमले में इस्ताक अली बुरी तरह घायल हो गए। ग्राम प्रधान हेसामुद्दीन ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और घायल सफाईकर्मी का इलाज कराया गया है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि इस्ताक अली की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में सफाईकर्मी से मारपीट, घायल:परतावल ब्लॉक के बड़हरा बरईपार गांव में घटना, केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












