Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में विवाहिता ने पति, ससुराल वालों पर लगाए आरोप:दहेज उत्पीड़न, मारपीट...

नानपारा में विवाहिता ने पति, ससुराल वालों पर लगाए आरोप:दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दूसरी शादी की शिकायत; डीएम-एसपी से की फरियाद


कोतवाली नानपारा क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और पति द्वारा दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह शिकायत शनिवार को तहसील समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से दर्ज कराई गई। प्रार्थिनी नानपारा की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनका विवाह कई साल पहले हुआ था। महिला का आरोप है कि उनके पति उन्हें लगातार मारते-पीटते थे और दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। महिला के अनुसार, उनके पति और परिवार के सदस्यों ने उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पति ने दूसरी महिला से पुनर्विवाह कर लिया है। महिला ने बताया कि उन्हें अपने पति और ससुराल वालों से जान-माल का खतरा है। वह वर्तमान में अपने मायके में रहकर जीवन यापन कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से मौके की जांच पुलिस बल द्वारा करवाकर दोषी पति, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें जेल भेजने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने प्रभारी निरीक्षक नानपारा को मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments