बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवदहा छोटकी कजेभरिया से 13 वर्षीय बालक शिव कश्यप लापता हो गया है। वह रविवार सुबह घर से घूमने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बालक के पिता राकेश कुमार ने पयागपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राकेश कश्यप ने बताया कि उनका बेटा शिव रविवार सुबह घर से घूमने के लिए निकला था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी शिव का कहीं पता नहीं चल सका। इस संबंध में पयागपुर थाना अध्यक्ष दीपक सिंह ने जानकारी दी कि बालक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम बालक की तलाश में जुटी हुई है।
पयागपुर में बालक लापता:घर से घूमने निकला था, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












