श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। दामू पुरवा निवासी यार मोहम्मद (पुत्र वाजिद अली) ने नासिरगंज पुलिस चौकी में शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक दुकानदार ने उनके साथ गंभीर मारपीट की। यार मोहम्मद ने बताया कि वह तेज धूप में पान लेने एक दुकान पर गए थे। पान बनने में देरी होने पर उन्होंने दुकानदार से जल्दी करने को कहा। इस बात पर दुकानदार गुस्सा हो गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने यार मोहम्मद के साथ मारपीट की और ईंट से उनके मुंह पर वार कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग के मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित यार मोहम्मद ने तत्काल नसीरगंज पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से आरोपित दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। नासिरगंज चौकी के कार्यवाहक प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि वह दूसरी घटना में व्यस्त थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में बुजुर्ग पर हमला:पान में देरी पर दुकानदार ने ईंट से मारा, पुलिस चौकी में की शिकायत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












