दतरंगवा में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान महिला कांस्टेबल किरन यादव ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर कांस्टेबल जय सिंह यादव और महिला कांस्टेबल किरन यादव आदि उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक:दतरंगवा में मिशन शक्ति के तहत हुआ बहू-बेटी सम्मेलन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












