#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से जारी है। लोहिया गांव में प्रतिबंध के बावजूद खनन माफिया सक्रिय हैं। महादेवा चौकी के निकट सोहिला सीवान ग्राम में अवैध खनन के कारण गहरे गड्ढे बन गए हैं। खनन माफिया अवैध डंपरों का उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन इस पर कार्रवाई करने में विफल रहा है। जेसीबी से हो रहे खनन को रोकने के लिए ग्रामीण आक्रोशित हैं और उन्होंने कई बार इसे रोकने का प्रयास भी किया है, लेकिन खनन करने वाले मनमानी कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और खनन माफिया के बीच सांठगांठ के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। एक वीडियो में ग्रामीण खनन माफिया को रोकने का प्रयास करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में सीओ रुधौली कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अवैध खनन जारी, गहरे गड्ढे:जेसीबी से मिट्टी निकालने पर ग्रामीण आक्रोशित, प्रशासन पर आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












