रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक लगाकर छात्रों के हित में सकारात्मक समाधान हेतु प्रार्थना पत्र।
गोंडा। मसूद आलम खान, समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सचिव एवं जनपद गोंडा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हूँ। मैं आपके समक्ष तमाम सामाजिक,बुधजीवियों के साथ शिक्षा एवं छात्रहित से जुड़े एक अत्यंत गंभीर विषय की ओर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूँ।
विदित है कि रामपुर जनपद में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। यह विश्वविद्यालय विगत वर्षों से हजारों छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
वर्तमान में रामपुर के जिलाधिकारी एवं रामपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार द्विवेदी जी द्वारा विश्वविद्यालय के 40 में से 38 भवनों के मानचित्र स्वीकृत न होने के कारण उन्हें अवैध घोषित किया गया है। साथ ही जौहर ट्रस्ट को 15 दिवस के भीतर उक्त भवनों को स्वयं ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है। अन्यथा 15 दिवस पश्चात प्रशासन द्वारा बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी तथा उसका समस्त व्यय भी ट्रस्ट से वसूला जाएगा।
महोदय, शिक्षा के मंदिर पर इस प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही से न केवल एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था का अस्तित्व संकट में पड़ेगा, अपितु उसमें अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भविष्य भी अंधकारमय हो जाएगा।
01- विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित होगी तथा उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित होगा।
02- वर्षों की मेहनत से निर्मित शैक्षणिक ढांचे के नष्ट होने से क्षेत्र में उच्च शिक्षा को अपूरणीय क्षति पहुंचेगी।
03- एक शिक्षित एवं जागरूक समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। अतः शिक्षा संस्थानों के साथ संवेदनशीलता एवं संवाद स्थापित कर समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
अतः महोदय से विनम्र अनुरोध है कि छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए-
01- विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर तत्काल रोक लगवाने की कृपा करें।
02- जौहर ट्रस्ट को सभी आवश्यक मानकों को पूर्ण करने हेतु पर्याप्त समय एवं अवसर प्रदान किया जाए।
03- शासन, प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रबंधन के मध्य समन्वय स्थापित कर छात्रों के हित में कोई सकारात्मक एवं सम्मानजनक समाधान सुनिश्चित कराने की कृपा करें।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप शिक्षा के महत्व को समझते हुए इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेंगे, जिससे किसी भी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो।कृपया मेरे इस प्रार्थना पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें, इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा।
मसूद आलम खान
राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, जनपद गोंडा।
साथ मे मुख्य रूप से। वक़ार ख़ान लालचंद् गौतम, अफ़ज़ल ख़ान जियाउर रहमान ख़ान,ख़ुर्शीद अज़हरी देव सिंह ,सूफियान ख़ान,आलम ख़ान, जावेद मिंटू, सुहैल ख़ान ,आसिफ़ लारी,फ़रमान ख़ान, फ़ारूक़ ख़ान, अरविंद यादव,इमरान ख़ान,मेराज नेता ,परवेज़
सलमानी,मोहम्मद यूसुफ़ ,मेराज अहमद, रवि पासवान,ओवैस ख़ान, राजू मौर्य, हेमंत तिवारी, सलमान ख़ान, प्रमोद प्रजापति,एजाज़ सलमानी, सब्बीर अहमद, गणेश गुप्ता,
महफ़ूज़ अहमद,हाजी इरफ़ान,मुराद सलमानी,एजाज अहमद,नौशाद अली ,इरफ़ान ख़ान , सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे












