Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नगर के टेमा गांव में बहू ने सास को पीटा:मामूली विवाद के...

नगर के टेमा गांव में बहू ने सास को पीटा:मामूली विवाद के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज

#बस्ती_न्यूज

नगर थाना क्षेत्र के टेमा गांव में एक मामूली विवाद को लेकर सास के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता अंजुमा आरा ने अपनी बहू और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता अंजुमा आरा, पत्नी मो० फारूक, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 31 जुलाई की शाम को उसकी बहू शफीना खातून पत्नी मो० इमरान, बहू की मां खरीकुन्निशा पत्नी अकबर अली और अकबर अली पुत्र गुलाम हुसैन उर्फ डूडे निवासीगण टेमा के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। इसी दौरान इन तीनों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अंजुमा आरा के अनुसार, इस मारपीट में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर जब तक मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी गाली-गलौज करते और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए थे। पीड़िता ने थाना नगर पुलिस से मामले की गहन जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नगर राम प्रसाद यादव ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments