शोहरतगढ़ के मड़वा स्थित एक मैरेज हॉल में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल जोन प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया और कहा कि मजबूत संगठन के दम पर ही बसपा ने उत्तर प्रदेश में कई बार सरकार बनाई है। प्रियदर्शी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और बूथ कमेटियों के गठन पर विशेष जोर देने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राजनीतिक दल जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटकर राजनीति करते हैं, जबकि बसपा सामाजिक न्याय और सर्वजन हिताय की विचारधारा पर कार्य करती है। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के संघर्ष एवं विचारों को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री कल्पनाथ बाबू ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत से वर्ष 2027 में बहन मायावती के नेतृत्व में प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना आवश्यक है। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गौतम का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और बूथ सशक्तिकरण पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में राममिलन भारती, राजकुमार आर्य, विधानसभा अध्यक्ष रामधनी गौतम, अनिल कुमार, संजय शर्मा, रमेश चमार, हीरालाल कुरील, सुधीराम गौतम, मुनीराम राजभर, अलीम खान, शत्रुघ्न राव, अजय प्रताप चौधरी, सत्येंद्र कुमार भारती, आन्ही प्रसाद गौतम, रामपाल गौतम, हरिनंदन परती बाबा, डॉ. विजय प्रताप, राजगोपाल भारती, त्रिभुवन प्रसाद, बर्फी गौतम, विशाल चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, रामसरोज उपाध्याय, चंद्र प्रकाश नारायण उर्फ चिंटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शोहरतगढ़ में बसपा बैठक में संगठन विस्तार पर जोर:बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान, पार्टी के विचारों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












