HomeHealth & Fitnessयूपी रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंदा,मौत

यूपी रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंदा,मौत

लखनऊ। सोमवार निगोहां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। रायबरेली से लखनऊ जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गई। बस ने सामने से आ रही बाइक और एक कार को टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे। घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान पिंटू (निवासी छोटीखेड़ा, थाना बछरावां, रायबरेली) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुई। रायबरेली डिपो की बस यूपी 33 एटी 6494 रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही थी। निगोहां क्षेत्र के दखिना शेखपुर स्थित अपना ढाबा के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर तोड़ते हुए लखनऊ से रायबरेली जाने वाली लेन में पहुंच गई और इस दौरान सामने से आ रही होंडा एसपी बाइक यूपी 33 बीई 0883 और एक स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 32 टीएन 0480 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया गया कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बस की टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के डबल पोल से जा टकराई। गनीमत रही कि बिजली लाइन से जुड़ी कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, जिससे हादसा और गंभीर होने से बच गया। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments