रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज के चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 54 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद और डॉ. सरवर खान ने आए हुए मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया। डॉ. मुकीम अहमद ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण खांसी, बुखार, सफेद दाग, खुजली, पेचिश और पेट दर्द जैसे लक्षणों वाले मरीज अधिक थे। कौशल्या देवी, शबाना, इदरीश, अमरेश वर्मा, प्रीति वर्मा, इमरान सहित कई बच्चों और महिलाओं की जांच कर मौके पर ही दवाइयां दी गईं। इस दौरान महेश वर्मा और फार्मासिस्ट धर्मराज वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 54 मरीजों की जांच:रामनगर के चौगड़वा में हुआ आयोजन, डॉक्टरों ने दिया उपचार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












