Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बसपा की समीक्षा बैठक में चुनाव रणनीति:बस्ती में संगठन को मजबूत करने...

बसपा की समीक्षा बैठक में चुनाव रणनीति:बस्ती में संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को बड़े बन के निकट स्थित एक मैरेजहाल के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मण्डल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी ने की। मुख्य अतिथि एवं बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ के मण्डल प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद घनश्याम चन्द्र खरवार ने कहा कि बसपा पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने बूथ और सेक्टर की प्रभावी तैयारी और उनकी समीक्षा करने पर जोर दिया। खरवार ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया और कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। बसपा मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के बूते 2027 में मजबूत सरकार बनाएगी। पूर्व विधायक भगवानदास, लालचंद निषाद, मुख्य मण्डल प्रभारी उदयभान, केके. गौतम, कल्पनाथ बाबूजी, राम सूरत चौधरी और संजय धूसिया सहित अन्य नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही बहन सुश्री मायावती के संकल्प साकार होंगे। इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट जाएं और पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ें। उन्होंने जनपद के सभी विधानसभा के बूथों की समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया कि कोई मतदाता वंचित न रहने पाए।
बस्ती जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने बताया कि मण्डलीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इस मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक में संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम, विधानसभाध्यक्ष नवमी प्रसाद, देशराज गौतम, शैलेन्द्र कुमार गौतम, विकास राव, प्रदीप कुमार गौतम, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी लवकुश पटेल, राजकुमार आर्य, सीताराम शास्त्री, बनवारीलाल कन्नौजिया, कैप्टन कृष्ण चन्द्र, प्रेमचन्द्र पाठक, सन्तोष पाठक, नदीम, इन्द्रजीत गौतम, जब्बार अली, राजेन्द्र कुमार गौतम, अवनीश कुमार, अभिषेक भारती आदि मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments