शोहरतगढ़ में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रेरणा गीत का विमोचन किया गया। ‘जनगणना बा विकास के आधार’ नामक इस गीत की रचना जनपद के प्रसिद्ध लोक गायक और शिक्षक अनिरुद्ध कुमार मौर्य ने की है। शनिवार को दोपहर बाद तहसील सभागार में एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सीओ मयंक द्विवेदी और तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने इसका विमोचन किया। यह गीत ‘हमारी जनगणना-हमारा विकास’ थीम पर आधारित है। सभागार में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने अनिरुद्ध कुमार मौर्य द्वारा गाए गए इस मधुर गीत को सुना और सराहा। गीत का सुंदर संगीत जनपद के सुप्रसिद्ध संगीतकार संजय गुप्ता ने दिया है। एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 का कार्य शुरू हो चुका है और वर्तमान में नागरिक स्व-गणना का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विमोचित गीत में जनगणना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को जागरूकता के लिए शामिल किया गया है, जिससे राष्ट्रीय कार्यक्रम जनगणना के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ नागरिकों के लिए जनगणना की जानकारी देना आसान होगा। अनिरुद्ध मौर्य ने इससे पहले भी कोरोना जागरूकता, मतदाता जागरूकता, संचारी रोग, स्कूल चलो अभियान, निपुण भारत और मिशन शक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से समाज को बेहतर संदेश दिए हैं। इस अवसर पर एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सीओ मयंक द्विवेदी, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, एसओ नवीन कुमार सिंह, एसडीओ विनोद कुमार सिंह, बीईओ शोहरतगढ़ संजय कुमार, मनोज यादव, सीपी सिंह, विनोद गुप्ता, एआरओ शोहरतगढ़ सतीश चंद्र, एआरओ बढ़नी राणा प्रताप सिंह सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जनगणना प्रेरणा गीत ‘जनगणना बा विकास के आधार’ का विमोचन:एसडीएम, सीओ और तहसीलदार ने अनिरुद्ध मौर्य के गीत को सराहा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











