अम्बेडकरनगर।शुक्रवार को ग्राम पंचायत कनक पट्टी मे ग्राम प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से कराए निम्न कार्यों का लोकार्पण ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । लोकार्पण के समय उमाशंकर सिंह स0वि0अधि0पं0 एवं प्रदीप वर्मा सचिव ग्रा0पं0 पंचायत सहायक एवं अन्य ग्राम वासी तथा स्वयं सहायता समूह की सदस्या एवं महिलाए उपस्थित रही ।पंचायत लर्निंग सेन्टर स्थापना राष्ट्रीय ग्राम अभियान के अन्तर्गत निर्मित पंचायत लर्निंग सेन्टर जिसकी कुल लागत 7 लाख रूपये है जिसमें ग्राम वासियों ग्राम पंचायत सदस्यो के प्रशिक्षण हेतु 04 कम्प्यूटर 01 एलईडी टीवी मॉनिटर एवं फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था है।सोलर शक्ति केन्द्र की स्थापना सीएम अवार्ड के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम को कार्बन मुक्त करने हेतु सौर ऊर्जा से संचालित सोलर शक्ति केन्द्र स्थापना की गई है जिसकी कुल क्षमता 20 किलोवाट है। वर्तमान 47 घरों में निर्बाध रूप से सौर ऊर्जा का आपूर्ति की जा रही है जिससे ग्रामीणों द्वारा प्रकाश की व्यवस्था , टेलीविजन का संचालन पंखे कूलर इत्यादि का संचालन करते हुए लाभान्वित हो रहे है जिसकी कुल लागत 19.89 लाख रूपये है ।अन्नपूर्णा भवन ग्राम पंचायत के मनरेगा एवं ग्रामनिधि के अभिसरण से भवन का निर्माण कराया गया है जिसकी कुल लागत 7.25 लाख रूपये है इस भवन में उचित दर विक्रेता द्वारा कोटे के राशन का वितरण किया जायेगी जिसकी चाभी उचित दर विक्रेता को सौपी गयी।4- स्वंय सहायता समूह की महिलाओ के बैठक हेतु शेड निर्माण कराया गया है । ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा एवं ग्राम निधि के अभिसरण से शेड का निर्माण कराया गया है जिसकी लागत 4.15 लाख रूपये है।
जिला पंचायत राज अधिकारी संग ग्राम प्रधान ने किया लोकार्पण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












