बिजनौर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में योग सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष चौ० साकेंद्र प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
योगाचार्य प्रशांत महर्षि ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया और योग के महत्व एवं लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने नागरिकों से दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण के साथ हुआ।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी जसजीत कौर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सहित आयुष, खेल एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न सामाजिक एवं योग संस्थाओं ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया। जिलाधिकारी ने 16 जून को विदुर कुटी में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की।












