सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय देउरगावा में बच्चों के लिए बन रहा शौचालय अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके दरवाजे के ठीक सामने खोदा गया गड्ढा भी अधूरा है, जिससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्राम पंचायत द्वारा शुरू किया गया यह निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया था। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने बताया कि अधूरे शौचालय के कारण बच्चों को शौच के लिए परेशानी हो रही है। दरवाजे के सामने खोदा गया गड्ढा आवागमन में बाधा डाल रहा है। अभिभावकों ने चिंता जताई कि बरसात में गड्ढे में पानी भरने से खतरा और बढ़ सकता है। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य पूरा करने और गड्ढे को सुरक्षित रूप से भरवाने की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिहर प्रसाद ने जानकारी दी कि शौचालय का निर्माण कार्य काफी समय पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि अधूरे निर्माण और सामने खोदे गए गड्ढे से बच्चों को दिक्कतें आ रही हैं, जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। ग्राम प्रधान जाविद अली ने कहा कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से कार्य रुका हुआ था, जिसे शीघ्र ही पूरा करा दिया जाएगा। अभिभावक रामलखन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की, जबकि सीता देवी ने बताया कि अधूरे शौचालय के कारण बच्चों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। मुन्ना लाल और रेखा देवी जैसे अन्य अभिभावकों ने ग्राम पंचायत से बच्चों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की कमी को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
खेसरहा में प्राथमिक विद्यालय में अधूरा शौचालय:दरवाजे के सामने खोदा गड्ढा, बच्चों को परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












