बहराइच जिले में सांप के काटने से एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह घटना देहात कोतवाली इलाके के गोकुलपुर गांव में हुई, जहां बच्चा खेत में खेल रहा था। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गोकुलपुर गांव निवासी केदार का 10 वर्षीय पोता रमन अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में खेल रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया, जिससे वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने तुरंत रमन के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद रमन को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक रमन के बाबा ने बताया कि खेत में खेलते समय जहरीले सांप के काटने से ही रमन की जान गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहराइच में सांप काटने से मासूम की मौत:खेत में खेल रहा था 10 साल का बच्चा, अस्पताल में तोड़ा दम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












