Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मासूम की उंगली कटी:मनोहरापुर में चारा मशीन की चपेट में आया बच्चा,...

मासूम की उंगली कटी:मनोहरापुर में चारा मशीन की चपेट में आया बच्चा, सीएचसी में भर्ती


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के मनोहरापुर गांव में गुरुवार को एक छह वर्षीय मासूम चारा मशीन की चपेट में आने से घायल हो गया। इस हादसे में बच्चे के हाथ की एक उंगली कट गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, मक्कन पुरवा निवासी शोभा राम का छह वर्षीय पुत्र अमन अपने नाना के घर मनोहरापुर गया था। खेलते समय अमन घर में रखी चारा मशीन के पास पहुंच गया। अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया, जिससे उसकी एक उंगली कट गई। घटना के बाद परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments