संत कबीर नगर, 06 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने जनपद के किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि जनपद संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है। इसके तहत खरीफ सीजन 2026 के लिए यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी को नामित किया गया है। किसान अपनी फसल का बीमा ऋणी कृषक 31 अगस्त 2026 तक तथा गैर ऋणी कृषक 14 अगस्त 2026 तक करा सकते हैं। फसल बीमित होने पर किसी तरह की प्राकृतिक आपदा आने पर किसानों की क्षति नहीं होगी। योजना के अन्तर्गत प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों में अधिसूचित फसलों के क्षति होने की स्थिति में बीमित कृषकों को बीमा कवर क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाता है। जनपद में खरीफ मौसम हेतु अधिसूचित धान की फसल के लिए क्षतिपूर्ति धनराशि 82200 रूपये प्रति हेक्टेयर के सापेक्ष कृषक अंश प्रीमियम धनराशि 1644 रूपये प्रति हेक्टेयर है। फसल की बुवाई न कर पाना/असफल बुवाई, फसल की मध्य अवस्था में क्षति खड़ी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कीटों से क्षति, ओलावृष्टि, जलभराव (धान फसल को छोड़कर) बादल फटना, भूस्खलन, आकाशीय बिजली गिरने से क्षति तथा फसल कटाई के उपरान्त आगामी 14 दिन की अवधि तक खेत में सुखाई हेतु रखी हुई फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसम वर्षा, चक्रवाती वर्षा से नुकसान की जोखिम को कवर किया गया है। यह योजना स्वैच्छिक आधार पर लागू किया है। कृषक अपना मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, फसल बुवाई का घोषणा पत्र, खतौनी की नकल, बचत बैंक खाते का विवरण, आई0एफ0एस0सी0 कोड के साथ निकट के कामन सर्विस सेन्टर (सी0एस0सी0) अथवा बैंक शाखा से फसल पर देय प्रीमियम अंश को जमा करते हुए अपनी फसल का बीमा ऋणी कृषक 31 अगस्त 2026 तक तथा गैर ऋणी कृषक 14 अगस्त 2026 तक करा सकते हैं। यदि फसल की क्षति किसी प्राकृतिक आपदा से होती है तो टोल फ्री नम्बर 14447 पर 72 घण्टे के अन्दर अपनी सूचना दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जनपद के सम्बन्धित बीमा कम्पनी के जिला प्रबन्धक प्रवीण कुमार शर्मा मोबाइल नम्बर- 7689810913 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
जनपद संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












