सिद्धार्थनगर जिले के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के देबियापुर में कल शाम करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार इनोवा कार (MH06AF9764) ने पहले एक कोयले की दुकान और फिर एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही इनोवा कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले सड़क किनारे स्थित एक कोयले की दुकान से टकराई और फिर पास खड़ी एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सीएचसी इटवा पहुंचाया गया। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना मिलते ही कठेला समय माता पुलिस मौके पर पहुंची और इनोवा कार को कब्जे में ले लिया। हादसे में कोयले की दुकान और एक धुलाई सेंटर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देबियापुर में इनोवा ने बाइक को मारी टक्कर:दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, कोयले की दुकान और धुलाई सेंटर क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES












