Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा सीएचसी में एम्बुलेंस वाहनों का निरीक्षण:अधीक्षक ने मरीजों को बेहतर सुविधा...

इटवा सीएचसी में एम्बुलेंस वाहनों का निरीक्षण:अधीक्षक ने मरीजों को बेहतर सुविधा के निर्देश दिए


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में संचालित एम्बुलेंस वाहनों का निरीक्षण किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप ने 102 और 108 नंबर की एम्बुलेंस का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान एम्बुलेंस में मानक के अनुसार दवाएं, ऑक्सीजन गैस, एयर कंडीशनर, स्ट्रेचर, लॉग बुक और वाहन की सामान्य स्थिति की गहनता से जांच की गई। जांच में कुछ कमियां पाई गईं, जिन्हें समय रहते ठीक करने के निर्देश दिए गए। अधीक्षक ने सभी वाहन चालकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से मरीजों को समय पर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहने पर जोर दिया। इस दौरान बीसीपीएम शिव शंकर वरुण सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments