सिद्धार्थनगर में बुधवार को बेवा सीएचसी क्षेत्र के भारतभारी, लोहरौली, परसा, कादिराबाद, सेमरी चौराबंगवा, धौरहरा, रंगरेजपुर और बसडीलिया सहित कुल 43 उपकेंद्रों तथा टीकाकरण सेंटरों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। इस दौरान 310 बच्चों को टीके लगाए गए, जबकि 195 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के साथ उनका भी टीकाकरण संपन्न हुआ। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चौराबंगवा में बीएचएनडी टीकाकरण केंद्र पर एएनएम प्रीति मिश्रा ने अपनी ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच भी की और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। इसी क्रम में, बेवा सीएचसी की सुपरवाइजर रीता गौतम ने बसडीलिया उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौतम ने कहा कि आवश्यकतानुसार फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की जाएं। सुपरवाइजर रीता गौतम ने लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी और उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए भी प्रेरित किया।
बेवा क्षेत्र में टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण:सुपरवाइजर ने बच्चों-गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की जांच की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












