Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बैंक व एटीएम के आसपास ठूठीबारी पुलिस का सघन चेकिंग:संदिग्धों पर कड़ी...

बैंक व एटीएम के आसपास ठूठीबारी पुलिस का सघन चेकिंग:संदिग्धों पर कड़ी नजर, सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहने के निर्देश


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ठूठीबारी थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न बैंक और एटीएम के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान अपराधों और अपराधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बैंकों के बाहर खड़े संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। पुलिसकर्मियों ने बैंक परिसरों में तैनात सुरक्षा गार्डों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने को कहा। साथ ही, ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। ठूठीबारी पुलिस टीम के उपनिरीक्षक विक्की कुमार ने बताया कि बैंक और एटीएम के आसपास होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments