#बस्ती_न्यूज
बस्ती में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय अवधेश सोनी की जान डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद बचा ली। हादसे में उसकी आंत दो जगह से फट गई थी और अंदरूनी चोटें बेहद गंभीर थीं। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे 24 घंटे के लिए आईसीयू में निगरानी में रखा गया है। ट्रक की चपेट में आने से हुआ था गंभीर हादसा जानकारी के अनुसार, रूधौली थाना क्षेत्र के डूमरी निवासी मूरली धर सोनी के पुत्र अवधेश सोनी गुरुवार सुबह रूधौली मार्ग पर दसीया विशूनपूरवा के बीच एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बस्ती मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक हॉस्पिटल कैली रेफर कर दिया। ओपेक हॉस्पिटल कैली के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात सर्जन डॉ. रेनू कनौजिया ने बताया कि अवधेश को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जांच में पता चला कि उसकी आंत दो स्थानों से फट चुकी थी, जबकि बाईं किडनी के पास स्थित यूरेटर भी दो हिस्सों में क्षतिग्रस्त होकर लटक रहा था। तेजी से बढ़ रहा था संक्रमण का खतरा चिकित्सकों के अनुसार, गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण पेट के भीतर लगातार रक्तस्राव हो रहा था और संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा था। युवक का रक्तचाप और नाड़ी भी लगातार अस्थिर बनी हुई थी, जिससे उसकी जान को तत्काल खतरा था। मरीज की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने परिजनों से तत्काल तीन यूनिट रक्त की व्यवस्था कराई और बिना समय गंवाए ऑपरेशन शुरू किया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन में चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक क्षतिग्रस्त अंगों का उपचार किया। डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन ऑपरेशन का नेतृत्व डॉ. रेनू कनौजिया ने किया। उनके साथ डॉ. परवीन पाण्डेय, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश पाठक, डॉ. ऋषभ तथा स्टाफ नर्स तनु की टीम मौजूद रही। सभी के संयुक्त प्रयास से ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को क्रिटिकल केयर यूनिट (आईसीयू) में 24 घंटे की निगरानी के लिए रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर लेकिन नियंत्रण में है और लगातार चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती सड़क दुर्घटना में घायल युवक की फटी आंत:डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद युवक की बचाई जान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












