HomeHealth & Fitnessनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को जानकीपुरम पुलिस...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को जानकीपुरम पुलिस ने दबोचा

लखनऊ । राजधानी के जानकीपुरम थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 23 अप्रैल 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना जानकीपुरम में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़िता को 13 मई को बरामद किया गया।

पीड़िता के बयान, घटनास्थल के निरीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 16 मई 2026 की रात करीब 8:40 बजे सलीम तिराहा इलाके से आरोपी दीपू गौतम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सीतापुर जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के बहेरवा गांव का रहने वाला है और कुकिंग का काम करता है।पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments