Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)घुघली में जनेश्वर मिश्र की जयंती कार्यक्रम आयोजित:सपा ने कार्यकर्ताओं अर्पित की...

घुघली में जनेश्वर मिश्र की जयंती कार्यक्रम आयोजित:सपा ने कार्यकर्ताओं अर्पित की श्रद्धांजलि, व्यक्तित्व को याद किया


घुघली नगर पंचायत में बुधवार को समाजवादी चिंतक एवं वरिष्ठ नेता छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। सपा नेता हिमांशु पांडेय ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनका सादगीपूर्ण जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र के विचारों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में वरुण कुमार (भावी प्रत्याशी, विधानसभा 318 महराजगंज सदर), डॉ. श्यामदेव शर्मा, अभय प्रताप यादव, तसौवर हुसैन (प्रदेश उपाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), विजय यादव, बृजेश पटेल, डॉ. एके गुप्ता, हैदर अली, इरफान अली, महेंद्र प्रसाद, अहमद अली, विनोद वर्मा, महबूबा अंसारी, लालसाह प्रसाद, जमालुद्दीन, जुल्फिकार, शिव शंकर यादव, रामाश्रय प्रसाद, अदालत यादव, अब्बास अली, विवेक कुशवाहा, सिटू भाई, सुरेंद्र यादव और कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने जनेश्वर मिश्र के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments