Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नवागत मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार:बोले- जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही बर्दाश्त...

नवागत मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार:बोले- जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती मंडल को बुधवार को नया नेतृत्व मिला। लखनऊ में पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने दोपहर करीब 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर बस्ती मंडल के नए मंडलायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर पुलिस ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सरकारी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता को बर्दाश्त न करने की बात कही। विकास परियोजनाओं को गति दी जाएगी मंडलायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि बस्ती मंडल के तीनों जिलों—बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर में चल रही विकास परियोजनाओं को गति दी जाएगी। साथ ही जनसमस्याओं का मौके पर ही प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज तिवारी, अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार, उमाकांत तिवारी, राजेश यादव, वैयक्तिक सहायक बजरंगबली पाण्डेय और प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय सहित मंडल एवं जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। नए मंडलायुक्त के पदभार ग्रहण के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments