सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा में एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) कार्यक्रम के तहत एक ओरल हेल्थ कैंप और स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 110 लोगों के मुख कैंसर की जांच की। इनमें से पांच लोगों में शुरुआती लक्षण पाए गए। इन मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया और आगे की विस्तृत जांच के लिए निर्देशित किया गया है। शिविर में डॉ. शिवानी, डॉ. शहनवाज और डॉ. विकास चौधरी ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मुख शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसकी नियमित जांच आवश्यक है। चिकित्सकों ने जोर दिया कि अक्सर लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है।डॉक्टरों ने बताया कि समय-समय पर जांच, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और नशा मुक्त जीवनशैली अपनाकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। डेंटल हाइजिनिस्ट मोइन खान और फार्मासिस्ट अखिलेश मिश्रा ने भी मरीजों को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की।शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम सुनिश्चित करना है। अंत में सभी से नियमित जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया गया।
खेसरहा ओरल हेल्थ कैंप, 5 लोगों में कैंसर के लक्षण:नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने पर जोर, समय पर जांच की सलाह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












