शनिवार को कोठीभार पुलिस की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने थानाक्षेत्र के स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बालक-बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। टीम की महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल ने बालिकाओं और महिलाओं को ‘महिला हेल्पलाइन नंबर 181’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ से संबंधित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक किया। इस दौरान 1090, 1076, 181, 112, 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया और पंपलेट भी वितरित किए गए। इस अभियान में महिला कॉन्स्टेबल मानसी वर्मा और चंद्रकला ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोठीभार पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक:सिसवा में हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












