ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा मिल में काम के दौरान एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बाद गुरुवार देर रात मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर निचलौल-ठूठीबारी मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान निचलौल के महाशय मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय आकाश चौरसिया पुत्र टुनटुन के रूप में हुई है। बताया गया कि आकाश मिल परिसर में दिन में कार्य कर रहा था, तभी वह अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार रात बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वे मृतक के परिवार के लिए मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतक आकाश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में गड़ौरा मिल से गिरकर मजदूर की मौत:आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












