Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लेदवा-रामपुरमीर मार्ग बदहाल, 50 हजार आबादी प्रभावित:कई साल से मरम्मत नहीं, PWD...

लेदवा-रामपुरमीर मार्ग बदहाल, 50 हजार आबादी प्रभावित:कई साल से मरम्मत नहीं, PWD ने शासन को भेजा प्रस्ताव


सिंदुरिया। मिठौरा क्षेत्र की ग्राम सभा लेदवा से रामपुरमीर को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में है। यह सड़क मुख्यालय से मात्र छह किलोमीटर दूर है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों स्कूली वाहन और सैकड़ों छात्र अपने निजी साधनों से स्कूल आते-जाते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों के बार-बार खराब होने की शिकायतें भी मिल रही हैं। लगभग 50 हजार की आबादी इस सड़क से प्रभावित हो रही है। यह सड़क महराजगंज-निचलौल मार्ग से जुड़ते हुए रामपुरमीर, कंचनपुर, बड़हरामीर, बौलियाबाबू, मथनिया होते हुए बलुहईधूस तक जाती है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं। क्षेत्रीय निवासियों नारद, लख्खन, सीताराम, सदानंद तिवारी और विकास ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत कई सालों से नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क की बदहाली को लेकर तीन बार आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता करन सिंह ने जानकारी दी कि इस सड़क की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments