बहराइच में एंटी करप्शन टीम गोंडा ने महसी तहसील के सराय मेहराबाद में तैनात राजस्व लेखपाल उमेश कुमार पाठक को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद टीम लेखपाल को देहात कोतवाली ले गई, जहाँ उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रामगांव थाने के तमाचपुर गाँव निवासी दुलारे यादव ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। दुलारे यादव को अपने दादा के नाम की भूमि से संबंधित एक अदालती मामले के लिए भू-अभिलेख कुर्रा की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने सराय मेहराबाद के राजस्व लेखपाल उमेश कुमार पाठक से संपर्क किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, लेखपाल पाठक ने इस काम के लिए पहले 70 हजार रुपये लिए थे, लेकिन काम पूरा नहीं किया। बाद में, उन्होंने 20 हजार रुपये और की मांग की। दुलारे यादव ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। मंगलवार देर रात टीम ने देहात कोतवाली इलाके के भोगाजोत के पास से लेखपाल उमेश कुमार पाठक को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
बहराइच में रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल:जमीन के रिकॉर्ड के नाम पर 70 हजार लिए, फिर मांगे 20 हजार, 10 हजार लेते गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












